{"_id":"6a1ed1aadc88e96f2d00efcb","slug":"administration-alert-regarding-dengue-prevention-pauri-news-c-51-1-pri1001-114555-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: डेंगू रोकथाम को लेकर प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: डेंगू रोकथाम को लेकर प्रशासन सतर्क
Tue, 02 Jun 2026 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 02 Jun 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। जनपद में डेंगू के संभावित खतरे को देखते हुए सीडीओ अशोक जोशी ने विकास भवन सभागार में स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित फॉगिंग कराने, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ ने नगर पालिका, श्रीनगर, कोटद्वार और लक्ष्मणझूला जैसे उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में सड़कों के गड्ढों और अन्य स्थानों पर जलभराव होने से मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में संबंधित विभाग समयबद्ध तरीके से गड्ढों को भरने और जलभराव रोकने के लिए कार्रवाई करें। उन्होंने शिक्षा विभाग को सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को डेंगू के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों की जानकारी देने के निर्देश दिए।
एसीएमओ डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि मई माह से अब तक जिले में 49,772 घरों में सोर्स रिडक्शन अभियान चलाया जा चुका है जिसके तहत 2,87,449 लोगों तक पहुंच बनाई गई है। उन्होंने बताया कि मई माह में 2,146 व्यक्तियों के रैपिड और एलाइजा टेस्ट कराए गए जिनकी सभी रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई हैं। बैठक में सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला, डीईओ माध्यमिक रणजीतस सिंह नेगी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अमित मेहरा, डॉ. अलीशा सचदेवा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रावत आदि मौजूद रहे।