{"_id":"680e677dcbbc4f0a530beff8","slug":"adm-gave-instructions-to-complete-the-preparations-for-chardham-yatra-soon-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-675611-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: एडीएम ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: एडीएम ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों के लिए अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने रविवार को श्रीनगर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान एडीएम ने एनआईटी मैदान, आवास विकास मैदान, फरासू समेत अन्य स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पार्किंग और ठहरने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कंट्रोल रूम में यात्रियों के फोन आने पर उन्हें हर गतिविधि की समय पर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूस्खलन संभावित स्थलों पर मशीनों की तैनाती अनिवार्य रूप से करें, ताकि आपातकालीन स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। कहा कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। इस दौरान उप जिलाधिकारी नूपुर वर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद