{"_id":"67718752aa91d9aede064e0c","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-commit-indiscipline-in-civic-elections-rawat-pauri-news-c-5-1-gkp1010-581748-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में अनुशासनहीनता करने वालों पर होगी कार्रवाई : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में अनुशासनहीनता करने वालों पर होगी कार्रवाई : रावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव में अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ सख्त हो गई है। पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने बगावत करने वालों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के संकेत दिए हैं। कहा पार्टी नाम वापसी तक इंतजार करेगी, बावजूद इसके पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने वालों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
निकाय चुनाव में प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा के सांगठनिक जनपद पौड़ी में नगर निगम श्रीनगर व मुख्यालय पौड़ी में पार्टी को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम श्रीनगर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष लखपत भंडारी ने मेयर पद पर पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ अपनी पत्नी आरती भंडारी का नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
भंडारी संगठन पर उपेक्षा पार्टी कार्यकर्ताओं की आरोप लगाया है। मुख्यालय पौड़ी में पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा ने सुषमा रावत को प्रत्याशी बनाया है। लेकिन भाजपा से दावेदार कुसुम चमोली ने चुनाव लड़ने का एलान करते हुए सोमवार को नामांकन किए जाने की बात कही है। भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कहा कि निकाय चुनाव में यदि किसी पार्टी पदाधिकारी या कार्यकर्ता द्वारा भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ना या पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्त रहना अनुशासनहीनता है। कहा कि श्रीनगर नगर निगम में पार्टी प्रत्याशी की घोषणा होने से पहले ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लखपत भंडारी द्वारा अपनी पत्नी का नामांकन करना एवं स्वयं जनसभा कर भाजपा की रीति-नीति के खिलाफ है। जिस कारण उन पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन