{"_id":"623217ac0c8d29044e069367","slug":"action-will-be-taken-against-the-businessman-if-the-sample-fails-pauri-news-drn406578540","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपल फेल होने पर व्यवसायी के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपल फेल होने पर व्यवसायी के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद पौड़ी में होली अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य सामग्री के 72 सैंपल लिए। सभी सैंपल जांच के लिए विंता लैब नोएडा भेज दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि सैंपल की रिपोर्ट फेल होने पर संबंधित व्यवसायी व कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को जिला मुख्यालय में तहसीलदार सुशीला कोठियाल के नेतृत्व में प्रशासन व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम ने इस दौरान बस अड्डा, धारा रोड, अपर बाजार व एजेंसी चौक में विभिन्न दुकानों में खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया। टीम ने व्यवसायियों को विक्रय के लिए सिर्फ लेवल चस्पा खाद्य सामग्री ही रखे जाने के निर्देश दिए। साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देने को भी कहा। टीम ने एक्सपाइरी डेट की खाद्य सामग्री को वापस कंपनी को भेजे जाने तक दुकान के एक अलग हिस्से में रखे जाने के निर्देश दिए। तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री के छह सैंपल लिए गए, जिनमें गुजिया, मावा, दुग्ध उत्पाद, बेसन, मैदा आदि सामग्री शामिल हैं। वहीं जिला अभिहित अधिकारी एएस रावत ने बताया कि जनपद पौड़ी के श्रीनगर, कोटद्वार, लैंसडौन, जयहरीखाल, लक्ष्मणझूला, पाबौ, पैठाणी, सतपुली सहित अन्य क्षेत्रों में होली अभियान के तहत अभी तक 72 सैंपल लिए गए हैं। समस्त सैंपल जांच के लिए विंता लैब नोएडा भेज दिए गए हैं। सैंपल फेल आने पर कंपनी व व्यवसायी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल भी शामिल रहीं।