फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   action

छन्नी हिम्मत क्षेत्र में करवा दिए अवैध निर्माण, खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर बर्खास्त

विज्ञापन
action
जम्मू। शहर के पॉश इलाके छन्नी हिम्मत में तैनात खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर को नगर निगम आयुक्त ने बर्खास्त कर दिया है। शिकायतें मिलने के बाद बिठाई गई जांच में आरोप सही पाए गए। आरोप था कि वार्ड नंबर 53 छन्नी हिम्मत में तैनात इस अधिकारी ने क्षेत्र में कई व्यावसायिक निर्माण करवा डाले। नगर निगम प्रशासन की गाज कई और अफसरों पर भी पड़ सकती है।
विज्ञापन

खिलाफवर्जी (इनफोर्समेंट) इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वर्ष 2018-2019 के दौरान वार्ड 53 छन्नी हिम्मत इलाके में धड़ाधड़ अवैध व्यावसायिक निर्माण कराए गए। लगातार कई शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम आयुक्त ने जांच कर डोजियर तैयार करने के आदेश दिए थे। जांच में पाया गया कि अधिकारी ने अवैध निर्माण की सूचना देने अथवा रोकने के बजाय मिलीभगत से कई अवैध निर्माण करवा दिए। 20 मई 2020 को सौंपी गई जांच रिपोर्ट को आधार बनाते हुए नगर निगम आयुक्त जम्मू ने अधिकारी को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए। इस कार्रवाई के बाद अब कई और अफसरों पर भी गाज गिर सकती है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी में लापरवाही अथवा मिलीभगत के चलते कुछ नाम चिह्नित किए गए हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

---
हाउस में उठा था मामला
नगर निगम की जनरल हाउस की बैठक में अवैध निर्माण को लेकर खूब हंगामा हुआ था। इसमें भ्रष्ट अधिकारियाें के खिलाफ कार्रवाई करने को बोला गया था। इस पर आयुक्त ने जांच करने की आदेश दिए थे। एक अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है। एक दर्जन से ज्यादा अधिकारियों के खिलाफ जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed