फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   accused of stealing machine parts arrested

मशीन के पार्ट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Mar 2022 04:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 04:25 PM IST
विज्ञापन
accused of stealing machine parts arrested
राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित किए गए मशीन के पार्ट चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि प्रमोद नेगी ग्राम खोली पट्टी सीतोलस्यूं जनपद पौड़ी ने 28 जून 2021 को राजस्व पुलिस चौकी खोलाचौंरी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि कुछ अज्ञात लोग 21 जून को सड़क पर खड़ी उनकी जेसीबी के पार्ट चोरी कर ले गए हैं, जिस पर राजस्व पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चोरी के मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका पर राजस्व पुलिस से यह मामला रेगुलर पुलिस को सौंपा गया। थानाध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसके बाद उप निरीक्षक अजय कुमार की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मामले में बुधवार को रोहित कुमार निवासी इनमतपुर थाना नगीना जनपद बिजनौर को बीएल पुल कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed