फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Accused of raping a Divyang minor arrested

दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Jan 2021 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping a Divyang minor arrested
दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के आदेेश पर जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस ने विवेचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए आरोपी को तीन दिन के भीतर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

तहसील पौड़ी के एक राजस्व क्षेत्र में विगत 24 दिसंबर को शाम करीब साढ़े छह बजे घर में युवक ने दिव्यांग नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान नाबालिग के माता-पिता दुकान में थे। आरोपी युवक घर से 15 हजार की नकदी भी ले गया। माता-पिता के घर पहुंचने के बाद दिव्यांग नाबालिग ने घटना की जानकारी दी। 25 दिसंबर को नाबालिग के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस आरोपी चिंडालू गांव निवासी सूरज कुमार के खिलाफ पोक्सो, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धारों में मुकदमा दर्ज किया था। मामला 2 जनवरी को राजस्व पुलिस से रैगुलर पुलिस को स्थानांतरित किया गया था। एसएसपी पी रेणुका देवी ने सबदरखाल चौकी प्रभारी दीपिका बिष्ट को मामले की विवेचना सौंपी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश पौड़ी सिकंद कुमार त्यागी की अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को जिला कारागार खांड्यूसैण भेज दिया है। विवेचना अधिकारी दीपिका बिष्ट ने बताया कि आरोपी को डांडापानी से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed