{"_id":"66f847e2dad9de15810ecbc6","slug":"accused-of-fatal-attack-on-village-head-with-hammer-arrested-pauri-news-c-5-1-gkp1010-513079-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ग्राम प्रधान पर हथौड़े से जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ग्राम प्रधान पर हथौड़े से जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कोट ब्लॉक के राजस्व क्षेत्र सितोनस्यूं के पलोटा गांव के ग्राम प्रधान पर हथौड़े से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां उसे कोर्ट के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली पौड़ी पुलिस के मुताबिक कोट ब्लॉक के पलोटा गांव के ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह पर 19 सितंबर की सुबह एक ग्रामीण ने हथौड़े से हमला कर घायल कर दिया था। ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ था। ग्रामीणों ने हमले में घायल ग्राम प्रधान को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुुंचाया। वहीं घटना के बाद ग्राम प्रधान ने आरोपी के खिलाफ राजस्व पुलिस को तहरीर दी। राजस्व पुलिस ने आरोपी सुधीर सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया था और मामले में गंभीरता दिखाते हुए रेगुलर पुलिस को केस हस्तांतरित करने को लेकर रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। कोतवाल ने बताया कि आपसी लेन-देने को लेकर आरोपी ने ग्राम प्रधान से मारपीट की थी।