{"_id":"61658d268ebc3e628e03a1f2","slug":"accuse-arrested-including-charas-sent-to-jail-pauri-news-drn3931379110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस समेत युवक गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस समेत युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैठाणी थाना पुलिस ने एक युवक 48 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। आरोपी के अनुसार वह चरस को देहरादून में बेचने जा रहा था। वहीं पैठाणी पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
थाना क्षेत्र पैठाणी के तहत मजरा महादेव की ओर से एक टैक्सी देहरादून की ओर जा रही थी। चेकिंग में उससे 48.37 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को जिला कारागार खांड्यूसैण भेजा दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के वाहन को भी सीज किया गया है। साथ ही आरोपी की आपराधिक पृष्टभूमि की जानकारी भी जुटाई जा रही है। थानाध्यक्ष प्रताप ने बताया कि पुलिस ने शराब की तस्करी करते हुए आरोपी दिलवर सिंह को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से 64 पव्वे बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।