फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Accidental death of former MLA Kotwal

पूर्व विधायक कोटवाल का आकस्मिक निधन

Thu, 21 May 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Accidental death of former MLA Kotwal
पूर्व विधायक बृजमोहन कोटवाल। - फोटो : PAURI
विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन कोटवाल (61) का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। भाजपा में विभिन्न दायित्व संभाल चुके कोटवाल के निधन पर गढ़वाल सांसद, विधायक पौड़ी, पालिकाध्यक्ष पौड़ी ने गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस स्थित घर में पूर्व विधायक बृजमोहन कोटवाल की सुबह अचानक तबियत खराब हुई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पैतृक घाट देवप्रयाग में शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे पत्नी, दो बेटियां व एक बेटे का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी कोटवाल कन्या जूनियर हाईस्कूल बुरांसी में प्रधानाध्यापिका हैं। विधायक पौड़ी मुकेश कोली ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बधाया। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार पोरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तामेश्वर आर्य, सांसद प्रतिनिधि संजय बलूनी, नगर महामंत्री भाजपा अनूप देवरानी, धर्मवीर सिंह नेगी ने शोक जताया।
विज्ञापन

भाजपा में कई पदों की जिम्मेदारी निभाई
कोटवाल भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद वर्ष 1996 में सेवानिवृत्त हुए। वे भाजपा अनुमोर्चा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में विभिन्न पदों पर रहे। जिला पंचायत सदस्य भी चुने गए। वे वर्ष 2007 में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। विधानसभा चुनाव 2007 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जनसभा करने श्रीनगर पहुंचे। यहां पूर्व विधायक कोटवाल ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed