फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   AAP will field candidates in Kedarnath Vis by-election

Pauri News: केदारनाथ विस उपचुनाव में प्रत्याशी उतारेगी आप

Mon, 16 Sep 2024 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
AAP will field candidates in Kedarnath Vis by-election
आम आदमी पार्टी केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में प्रत्याशी उतारेगी। यह घोषणा करते हुए पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एसएस कलेर ने बताया कि प्रदेश में होने वाले नगर निकाय, पंचायत चुनाव भी लड़ेंगे। इसके लिए नगर स्तर तक कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में रविवार को आम आदमी पार्टी के संवाद एवं नगर निकाय, जिला संगठन विस्तार कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एसएस कलेर शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। कलेर ने कहा कि पार्टी से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं को मुख्य भूमिका में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कलेर ने कहा कि पार्टी नये सदस्यों को भी जोड़ रही है, जल्द ही प्रदेश स्तर पर मिस्ड कॉल नंबर भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन मंत्री गणेश भट्ट ने कहा कि बैठक में पौड़ी, कीर्तिनगर, श्रीनगर की कार्यकारिणी के विस्तार के साथ पार्टी द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर चलाए जाने वाले आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। 10 दिनों में इसकी रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी। पार्टी उन सभी आंदोलनों को समर्थन देगी जो पहाड़ हित में व जन मुद्दों को लेकर लड़े जा रहे हैं। इस दौरान विजय मोहन रावत को पौड़ी जिला संयोजक, आदित्य नेगी को श्रीनगर संयोजक व सिद्धार्थ कालडा को सह संयोजक नियुक्त किया गया। कीर्तिनगर पालिका संयोजक की जिम्मेदारी रघुवर दयाल व सह संयोजक संदीप रावत को दी गई। कृष्णा आनंद को पार्टी की छात्रसंघ इकाई का संयोजक बनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीकांत खंडेलवाल, रेखा देवी, सोकार सिंह नेगी, प्रीति शाह, सौरभ, रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed