फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A young man who went to take a bath in the Alaknanda river was swept away.

Pauri News: अलकनंदा नदी में नहाने गया युवक बहा

Thu, 05 Mar 2026 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 05 Mar 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to take a bath in the Alaknanda river was swept away.
पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने चलाया अभियान, नहीं लगा पता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। होली के दिन कमलेश्वर घाट के पास अलकनंदा नदी में नहाते समय एक युवक बह गया। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च अभियान चलाया लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

कोतवाली निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को लगभग तीन बजे दीपक कुमार (25) पुत्र शिवशंकर राम निवासी दिलही जिला दरभंगा बिहार नदी में नहाने गया। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार को भी उसकी खोज की गई मगर कोई पता नहीं चल पाया। कहा कि सर्च टीम के साथ युवक के रिश्तेदार भी रहे। युवक यहां मजदूरी करता था। बीते वर्ष भी होली के दिन गढ़वाल विवि के दो छात्रों की अलकनंदा नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी जबकि एक छात्र को बचा लिया गया था। मरने वाले दोनों छात्र बिहार के मुजफ्फपुर जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed