{"_id":"5da4a2998ebc3e0140319754","slug":"a-procession-was-organized-on-valmiki-jayanti-shrinagar-news-drn3228310157","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन
श्रीनगर। वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को वाल्मीकि मंदिर सेवा समिति की ओर से नगर में भव्य शोभायात्रा आयोजित की गई। इससे पहले पूजा अर्चना और अनेक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
वाल्मीकि मंदिर से निकाली शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में कलाकारों की अपनी शस्त्र कला का प्रदर्शन किया। वहीं झांकियां दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। इससे पूर्व मंदिर समिति की ओर से आयोजित गोष्ठी में समुदाय के होनहार छात्रों को सम्मानित करने के साथ ही पूजा अर्चना और यज्ञ का आयोजन किया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार सूर्यान, श्याम लाल, जसवंत सिंह, राजेश पारछा, सुरेश कुमार, मनोज, संजय, छोटा लाल, सूरज आदि मौजूद रहे।
वाल्मीकि जयंती के अवसर पर निकाली भव्य शोभायात्रा
बड़कोट। वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को वाल्मीकि समुदाय द्वारा नगर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के मुख्य चौक चौराहों से निकली शोभायात्रा के दौरान महर्षि वाल्मीकि, श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान के रूप में सजे बच्चों का सभी भक्तों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इससे पूर्व शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत ने वाल्मीकि समाज के सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। साथ ही नगर को स्वच्छ बनाए रखने में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। वहीं थानाध्यक्ष डीएस कोहली व ईओ नगर पालिका अमरजीत कौर ने भी सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने की अपील की। इस मौके पर मिनेश कुमार, फकीर चंद, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार, छुन्नु लाल, सुंदर कुमार आदि लोग मौजूद रहे।