फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A nomination filed against councilor in Pauri

Pauri News: पौड़ी में सभासद पर दाखिल हुआ एक नामांकन

Fri, 27 Dec 2024 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
A nomination filed against councilor in Pauri

विज्ञापन
पौड़ी। निकाय चुनाव में नामांकन के पहले दिन पौड़ी में सभासद के पद पर एक नामांकन दाखिल हुआ है। अध्यक्ष पद पर नगर पालिका पौड़ी व नगर पंचायत थलीसैंण में कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। पौड़ी में पालिकाध्यक्ष पद के 4 आवेदन प्रपत्र और सभासद पद के 42 आवेदन पत्र विक्रय हुए। थलीसैंण में नगर पंचायत में सभासद के पद दो आवेदन पत्र खरीदे गए।शुक्रवार को निकाय चुनाव में नामांकन के पहले दिन सभासद पद पर एक नामांकन दाखिल हुआ। मुख्यालय पौड़ी में नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों ने दो-दो सेट के चार आवेदन पत्र खरीदे। सभासद के 11 वार्डों में प्रत्याशियों ने 42 आवेदन पत्र खरीदें। आरओ अध्यक्ष व एसडीएम सदर दीपक रामचंद्र सेठ ने बताया कि नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने कोई नामांकन दाखिल नहीं किया। बताया कि कुसुम चमोली व नीलम रावत ने दो-दो सेट के चार आवेदन खरीदे हैं।




आरओ सभासद पद पान सिंह राणा ने बताया कि वार्ड नंबर छह से प्रत्याशी सुषमा मियां ने नामांकन किया है। बताया कि विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों ने 42 नामांकन प्रपत्र खरीदे हैं। नगर पंचायत थलीसैण में अध्यक्ष पद आरओ राम नगीना ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कोई आवेदन नहीं खरीदा गया। सभासद पद आरओ व प्रधानाचार्य जीआईसी थलीसैंण प्रकाश चंद्र ढौंडियाल ने बताया कि वार्ड दो से दो प्रत्याशियों ने दो नामांकन पत्र खरीदे, लेकिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed