फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A model veterinary hospital will be built in Srinagar.

Pauri News: श्रीनगर में बनेगा मॉडल पशु चिकित्सालय

Fri, 26 Dec 2025 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 26 Dec 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
A model veterinary hospital will be built in Srinagar.
377.61 लाख की लागत से होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन

पशु चिकित्सा के लिए मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं, पशुपालकों को होगा लाभ
पौड़ी। श्रीनगर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल पशु चिकित्सालय 377.61 लाख की लागत से बनेगा जिससे पशुपालकों को अपने पशुओं के उपचार, देखभाल एवं आपातकालीन सेवाओं के लिए दूरस्थ शहरों की ओर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
अपर निदेशक पशुपालन, गढ़वाल मंडल डॉ. भूपेंद्र जंगपांगी ने बताया कि श्रीनगर में मॉडल पशु चिकित्सालय के लिए कुल स्वीकृत लागत 377.61 लाख रुपये के सापेक्ष 113.28 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। साथ ही संक्रामक रोगों के लिए विशेष उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। पशुपालकों के लिए चारा, पोषण एवं वैज्ञानिक पशुपालन से संबंधित परामर्श केंद्र की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आवासीय सुविधा के लिए भी भवन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल के संचालन से पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित पशु स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी जिससे उपचार में होने वाली देरी रुकेगी और पशुधन की उत्पादकता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed