{"_id":"680fb57204ba7145980fa5e0","slug":"a-huge-crowd-of-kauthighers-gathered-in-kathbaddi-fair-dedicated-to-happiness-prosperity-and-security-pauri-news-c-5-1-gkp1010-676457-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सुख-समृद्धि व सुरक्षा को समर्पित कठबद्दी मेले में उमड़ी कौथिगेरों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सुख-समृद्धि व सुरक्षा को समर्पित कठबद्दी मेले में उमड़ी कौथिगेरों की भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। सुख- समृद्धि और सुरक्षा को समर्पित पौराणिक कठबद्दी मेला ग्वाड़ गांव में धूमधाम के साथ मनाया गया। ग्रामीणों ने अपने आराध्य भूम्याल देव घंडियाल की ढोल-दमाऊ की थाप पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सभी के कुशलक्षेम की प्रार्थना की। मेले को हर साल बैसाख महीने के अंतिम सोमवार को आयोजित किए जाने की मान्यता है।विकासखंड खिर्सू में सोमवार सुबह से ही पौराणिक कठबद्दी मेले में आसपास के करीब एक दर्जन गांवों से लोग कौथिगेर ग्वाड़ गांव पहुंचे। ग्वाड़ के पंचायती चौक में आयोजकों ने लकड़ी के बने कठबद्दी के सिर पर पगड़ी, हाथ में तलवार, ढाल, बाजूबंद और माथे पर लाल तिलक लगाकर शृंगार किया। गांव के शीर्ष स्थल पाणियोंसौल से लेकर ग्वाड़ तक करीब 200 मीटर रस्सी के सहारे कठबद्दी को सरकाया गया।
कठबद्दी के पंचायती चौक के ऊपर पहुंचते ही ढोल दमाऊ की थाप पर भूम्याल देव घंडियाल की पश्वा ग्रामीणों पर अवतरित हुईं। ग्वाड़-खिर्सू- घंडियाल मंदिर मेला समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि बीते रविवार को ग्वाड़ गांव में भूम्याल देव घंडियाल की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना हुई। जबकि मेला खिर्सू मैदान में आयोजित हुआ। मेले में ध्याणियों (बेटियों) को विशेष रूप से आमंत्रित कर उन्हें दूण-कंडी देकर विदा किए जाने की परंपरा है। मेले में खिर्सू क्षेत्र के कोठगी, कठुली, चौबट्टा, मरखोडा, जोगड़ी, कोल्ठा, बुदेसू, मैलचौरी, पैंयापाणी आदि गांवों की ओर से प्रतिभाग किया गया। बताया कि अगले साल मेला कोठगी गांव में आयोजित होगा। इस दौरान समिति के पदाधिकारी प्रेम सिंह, गाेविंद सिंह, मुकेश सिंह, सते सिंह, श्रीचंद सिंह, हरि सिंह, चतर सिंह और संपत सिंह आदि शामिल रहे।