फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A fierce fire in the forest adjacent to the residential complex of Garhwal University

गढ़वाल विवि के आवासीय परिसर से सटे जंगल में भीषण आग

Fri, 02 Apr 2021 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
A fierce fire in the forest adjacent to the residential complex of Garhwal University
गढ़वाल विवि के चौरास परिसर अवासीय कालोनी के निकट पहुंची जंगल की आग - फोटो : SHRINAGAR
टिहरी जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र में पांचवें दिन भी जंगल आग मेें जलते रहे। यहां मंगसू गांव तक लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र में करीब आठ स्थानों में आग फैल गई। वहीं गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर से सटे क्षेत्र में आग लगने से पूरा क्षेत्र धुएं के गुबार से भर गया। इधर, वन विभाग अभी तक आग पर नियंत्रण नहीं पा सका है।
विज्ञापन

नरेेंद्रनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कीर्तिनगर रेंज मेें रोजाना जंगल में आग में लग रही है। शुक्रवार को यहां स्थिति और विकराल हो गई। कीर्तिनगर ब्लाक मुख्यालय से मंगसू गांव तक लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र में करीब आठ स्थानों में आग फैल गई। यहां जाखणी, दीवली, नैथाणा, बड़कोट, रानीहाट, सांक्त्रसे व मंगसू सहित अन्य क्षेत्रों में जंगल जलते रहे। दोपहर में तेज हवा चलने से आग और भड़क गई। लेकिन वन विभाग आग पर नियंत्रण नहीं पा सका है। उधर, गढ़वाल विवि के चौरास स्थित आवासीय परिसर के समीप जंगल आग में स्वाहा हो गया। बाद में आग सांक्त्रसे व बड़कोट की ओर आग फैल गई। विवि के प्रो. एमएम सेमवाल ने बताया कि आवासीय परिसर के समीप आग लगने से सभी चिंतित हो गए थे। आग परिसर में भी फैल सकती थी।
विज्ञापन

आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की मदद ली जा रही है। आग एक साथ कई स्थानों में लगी हुई है। बृहस्पतिवार रात टीम 12 बजे आग बुझा के आई। दोबारा आग लगने की सूचना पर शुक्रवार सुबह 5 बजे टीम आग बुझाने क्षेत्र में चली गई। - अभिषेक नेगी, वन वीट अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed