{"_id":"654780df4ce9c67cab0f6ea8","slug":"a-bear-attacked-a-woman-who-went-to-the-forest-to-collect-fodder-pauri-news-c-51-1-pri1002-1893-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri: जंगल में महिला पर भालू ने किया हमला, जान बचाने के लिए किया संघर्ष, दोनों हाथ लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri: जंगल में महिला पर भालू ने किया हमला, जान बचाने के लिए किया संघर्ष, दोनों हाथ लहूलुहान
Mon, 06 Nov 2023 01:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:24 PM IST
सार
ढिकवाली चौड़ी निवासी संतोषी देवी (37) सुबह गांव से करीब दो सौ मीटर दूर जंगल में चारापत्ती लेने गई थी। तभी अचानक से भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू से बचने के लिए महिला ने संघर्ष किया लेकिन भालू ने महिला के दोनों हाथों को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
पाबौ अस्पताल में भालू के हमले से घायल महिला का उपचार करते डाक्टर- स्रोत वन विभाग
विस्तार
ब्लॉक पाबौ में जंगल में चारापत्ती लेने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। महिला ने जान बचाने के लिए भालू से संघर्ष किया और शोर मचाया तो भालू भाग गया। लहूलुहान हालत में महिला किसी तरह घर पहुंची तो परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज के अंतर्गत ग्राम सभा ढिकवाली चौड़ी निवासी संतोषी देवी (37) पत्नी मनोज नेगी रविवार सुबह गांव से करीब दो सौ मीटर दूर जंगल में चारापत्ती लेने गई थी। तभी अचानक से भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू से बचने के लिए महिला ने संघर्ष किया लेकिन भालू ने महिला के दोनों हाथों को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Earthquake: भूकंप के झटकों ने उत्तराखंड के लोगों को फिर से किया अलर्ट, ऑफ्टर शॉक की संभावना कायम
विज्ञापन
इसी बीच महिला ने हो-हल्ला किया भालू उसे छोड़कर भाग निकला। हमले में घायल महिला किसी तरह घर पहुंची। जहां परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ पहुंचाया। वहीं जिला पंचायत सदस्य आशुतोष पोखरियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य धनवीर सिंह नेगी, संदीप कोठियाल ने क्षेत्र में जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग उठाई। उधर, गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। कहा कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए ही कार्रवाई की जाएगी।