फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   चौथे दिन भी धरने में डटे रहे लोग

चौथे दिन भी धरने में डटे रहे लोग

Fri, 31 Oct 2014 05:32 AM IST
Pauri
Pauri Updated Fri, 31 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
पौड़ी। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर के सामने जन चेतना मंच से जुड़े लोगों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने सरकार और शासन पर पौड़ी शहर की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि डाक्टरों की तैनाती होने के बाद ही आंदोलन को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

आंदोलन के चौथे दिन बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर के समक्ष धरना दे रहे लोगों ने शासन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर मंच के संयोजक दलवीर सिंह नेगी, सोहन सिंह नेगी, महावीर सिंह आदि ने कहा कि सरकार पौड़ी शहर के प्रति अपना उपेक्षित रवैया बदल नहीं पा रही है। कई बार आंदोलन होने के बाद पौड़ी के जिला और महिला अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती नहीं हो पाई है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। लोगों को उपचार के लिए बाहर भटकना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को ओम प्रकाश रतूड़ी, अनूप रावत, राजवीर सिंह, रवींद्र जुगरान, मौ. आरिफ, महेंद्र रावत मौनी, महावीर सिंह नेगी, धर्मवीर सिंह, आशुतोष नेगी, सुशील बहुगुणा, विजय शर्मा समेत कई लोग धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed