{"_id":"13-78701","slug":"Pauri-78701-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ‘गढ़देवा’ का आगाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ‘गढ़देवा’ का आगाज
Pauri
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। 64वीं जनपदीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता ‘गढ़देवा’ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा ने जनपद पौड़ी का खेल ध्वज फहराया और 15 ब्लाकों से पहुंची टीमों की मार्च पास्ट की सलामी लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
मंगलवार को राजकीय स्टेडियम में प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़ प्रतियोगिताआें का आयोजन किया गया। जिसके 800 मीटर बालिका वर्ग में सुष्मिता, पूजा नेगी, हिमानी, बालक वर्ग में दिपांशु मैंदोला, अमित ध्यानी, रोहित, 800 मीटर रेस के जूनियर बालक वर्ग में मनीष सिंह, मानेंद्र, रंजन कुमार, बालिका वर्ग में आयश बिष्ट, अंकिता, हिमानी, 600 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में दीपक जोशी, शुभम पयाल, अलोक नवानी, बालिका वर्ग में निशा रावत, अर्चना और रितु रावत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इससे पूर्व जीजीआईसी घमंडपुर की छात्राओं ने स्वागत गीत और राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। पूर्व चैंपियन राहुल ने खिलाड़ियों को खेल भावनाओं के साथ खेलने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरेराम यादव, बीईओ सुषमा दास, प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत, धीरेंद्र रावत, मधुसूदन पंत, सिद्धार्थ कोटनाला, विनोद पंत, शैलेश पांथरी, नरेश देवरानी, कृपाल सिंह पटवाल, देवेंद्र नैथानी, बृजमोहन भंडारी आदि मौजूद थे।