{"_id":"13-78673","slug":"Pauri-78673-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों से सड़क पर बह रहा पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों से सड़क पर बह रहा पीने का पानी
Pauri
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। ‘जल संचय, जीवन संचय’ का स्लोगन देने वाला जल संस्थान खुद इसको लेकर कितना गंभीर है, इसका अंदाजा देवी रोड पर भारी मात्रा में बह रहे पेयजल से लगाया जा सकता है। विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि चार दिन से सिताबपुर ट्यूबवेल का मुख्य पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण पूरा पानी सिताबपुर की गलियों और देवी रोड पर बह रहा है। जिससे जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन विभाग को सड़क पर बहता पानी नजर नहीं आ रहा है।
सिताबपुर स्थित ट्यूबवेल से देवी रोड के लिए निकलने वाली मुख्य पाइप लाइन चार दिन से क्षतिग्रस्त है। जिसके कारण पूरा पानी पशु चिकित्सालय के रास्ते से होते हुए देवी रोड और निकटवर्ती सिताबपुर की गलियों में भरा हुआ है। रोड पर जलभराव के कारण पैदल चलने वाले राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी विभाग पाइप की मरम्मत नहीं करा रहा है। जिससे स्थानीय व्यापारियों और लोगों में रोष व्याप्त है।
-----------
कहते हैं परेशान लोग :
स्थानीय निवासी अर्जुन सिंह, धर्मेेंद्र कोटनाला, रामेश चंद्र नैथानी, यतेंद्र गौड़ ने विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इन लोगों का कहना है कि चार दिन से जलभराव के कारण दुकानदारी चौपट हो गई है। वाहनों के चलने से पानी के छींटे दुकान के अंदर तक आ रहे हैं। पैदल चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
--------------
सिताबपुर ट्यूबवेल के पास मुख्य लाइन फट गई थी, जिसके कारण पूरा पानी बह रहा था। पाइप लाइन की मरम्मत के लिए कर्मचारियोें को लगाया गया है। शीघ्र समस्या का समाधान किया जाएगा।
- प्रेम चंद्र नैनवाल, अवर अभियंता जलसंस्थान