फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   वार्ता पर छात्र संतुष्ट, आंदोलन रहेगा जारी

वार्ता पर छात्र संतुष्ट, आंदोलन रहेगा जारी

Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
Pauri
Pauri Updated Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के आंदोलित छात्रों और विवि प्रशासन के बीच हुई वार्ता को छात्रों और विवि प्रशासन ने सकारात्मक बताया। हालांकि छात्रों ने मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में छात्रों तथा विवि अधिकारियों की वार्ता के बाद छात्र नेताओं का कहना है कि वे वार्ता से काफी हद तक संतुष्ट हैं, लेकिन मंागों पर कार्रवाई शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वार्ता में छात्रसंघ अध्यक्ष दिव्यांशु बहुगुणा ने कहा कि दिसंबर माह में होने वाले खेलों के समय में बदलाव किया जाय। उन्होंने कहा कि दिसंबर में सेमेस्टर परीक्षा होने के कारण पीजी कक्षाओं के छात्र खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग नहीं कर पाते। साथ ही छात्रों ने प्रत्येक खेल से लिए प्रशिक्षकों की व्यवस्था किए जाने की मांग की जिसपर कुलपति प्रो. एलजे सिंह ने छात्रों को सकारात्मक आश्वासन दिया है। इसके अतिरिक्त कुलपति प्रो. एलजे सिंह ने छात्रों को प्रत्येक स्कूल से टापर दो-दो छात्रों को प्लेसमेंट सेल में शामिल करने और एक कार्यालय चौरास परिसर में खोलने तथा बिड़ला और चौरास परिसर की प्रयोगशालाओं को जेनरेटर से जोड़ने, नवंबर माह के द्वितीय सप्ताह में पुस्तक मेला आयोजित करने सहित कई अन्य मांगों पर सहमति जताई है। एमबीए और वाणिज्य विभाग में अधिक शुल्क लिए जाने के संबध में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। प्रो. ओपी सती संयोजक और प्रो.डीएस नेगी (गणित विभाग), प्रो. एसके गुप्ता को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। कमेटी 1 नवंबर तक जांच रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी। सोमवार को हुई वार्ता पर छात्रों ने भी संतोष जताया है। हालांकि छात्रसंघ अध्यक्ष दिव्यांशु बहुगुणा ने कहा कि जब तक मांगों पर कार्रवाई शुरू नहीं हो जाती धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वार्ता में कुलसचिव प्रो. पीएस राणा, डीएसडब्ल्यू प्रो. एससी भट्ट चीफ प्रोक्टर डा. वाईएस तोमर, प्रो. एमएम सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed