{"_id":"13-78637","slug":"Pauri-78637-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में गंदगीयुक्त राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में गंदगीयुक्त राशन
Pauri
Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर क्षेत्र की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से मिलने वाली खाद्य सामग्री में गंदगी की शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उपभोक्ताओं ने दीपावली से पूर्व वितरित राशन में अधिक मात्रा में कूड़ा करकट व चूहों की बीट होने की शिकायत की है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उनके पास किसी ने भी ऐसी शिकायत नहीं की है।
उपभोक्ता छोटू बिष्ट, श्याम लाल, रमेश व मोहन ने कहा कि दीपावली से पहले सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से जो राशन उन्हें वितरित की गई है, उसमें काफी मात्रा में गंदगी है। छोटू बिष्ट ने बताया के गेहूं में लकड़ी का बुरादा, चूहों की बीट है व गेहूं काले रंग का है। जबकि चीनी काफी गीली है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानाें से मिलने वाले राशन में अक्सर शिकायतें आती रहती हैं। शासन-प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है। वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक मुनीष कुमार ने कहा कि उनके पास राशन में गंदगी पाए जाने के संबध में कोई शिकायत नहीं आई है। यदि किसी दुकान में खाद्य सामग्री में गंदगी है तो डीलर राशन को वापस कर सकता है।