{"_id":"13-78634","slug":"Pauri-78634-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से रिषि गांव में लो-वोल्टेज की समस्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से रिषि गांव में लो-वोल्टेज की समस्या
Pauri
Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
पौड़ी/ पाबौ। पाबौ ब्लाक के रिषि गांव के लोग तीन महीेने से लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। लो-वोल्टेज के कारण लोगों को लैंप के उजाले में रातें गुजारनी पड़ रही है। शिकायत करने के बाद भी ऊर्जा निगम ने समस्या हल नहीं की।
घुड़दौड़स्यूं पट्टी के रिषि गांव में तीस परिवार रहते हैं। तीन महीने से गांव के लोग लो-वोल्टेज से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में बुआखाल विद्युत सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई होती है। अगस्त माह में लो-वोल्टेज से ग्रामीण परेशान हैं।
ट्रांसफार्मर में आई खराबी से लो-वोल्टेज की समस्या से बिजली के बल्बों से लैंप से भी कम उजाला हो रहा है। बीडीसी सदस्य अनीता देवी, राजपाल रावत, सौकार सिंह राणा, आनंद सिंह राणा आदि बताते हैं कि इस संबंध में वे कई बार बुआखाल सब स्टेशन और निगम के अवर अभियंता से शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके समस्या जस की तस है। दूसरी ओर, विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता अमित आनंद ने कहा कि रिषि गांव में बनी लो-वोल्टेज की समस्या को दिखाया जाएगा। क्षेत्र में बिजली की सप्लाई सुचारु की जाएगी।