फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सिर पर सुरक्षा की जिम्मेदारी, खुद का परिवार खतरे में

सिर पर सुरक्षा की जिम्मेदारी, खुद का परिवार खतरे में

Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
Pauri
Pauri Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। शहरवासियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले खुद परिवार सहित खतरे के साये में जी रहे है। कोतवाली परिसर में स्थित आवासीय भवन जर्जर स्थिति में हैं। कई भवन तो गिरने की कगार पर हैं। बावजूद इसके कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी परिवार सहित इन जर्जर भवनों में रहने को मजबूर हैं। अधिकारियों का कहना है कि भवनों की मरम्मत के लिए शीघ्र की मुख्यालय प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में स्थित आवासीय करीब आधा दर्जन आवासीय भवनों में 27 पुलिस कर्मियों के परिवार निवास करते हैं। पुलिस कर्मियों का कहना है कि निर्माण के बाद से अब तक भवनों की मरम्मत नहीं की गई है। रखरखाव के अभाव में भवन जीर्णशीर्ण हो चुके हैं। दो भवन तो गिरने की कगार पर हैं। इन दोनों भवनाें में आठ परिवार निवास करते हैं। पुलिस कर्मियों का कहना है कि जब वह ड्यूटी के तहत बाहर जाते हैं तो उन्हें परिवार की सुरक्षा की चिंता सताती रहती है। पुलिसकर्मियों के परिजनों का कहना है कि भवनों की स्थिति को देखते हुए हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने कहा कि कोतवाली परिसर में स्थित आवासीय भवनों की मरम्मत के लिए जल्द ही प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed