{"_id":"13-78430","slug":"Pauri-78430-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी के देवेंद्र बने सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी के देवेंद्र बने सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज
Pauri
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एसआई देवेंद्र सिंह असवाल 12वीं अंतरजनपदीय पुलिस राइफल-रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज चुने गए। राइफल शूटिंग में पीएसी की 31वीं वाहिनी और रिवाल्वर-पिस्टल शूटिंग में पौड़ी जिले की टीम ने चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
12वीं अंतरजनपदीय पुलिस राइफल-रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण शुक्रवार को धोबीघाट स्थित एसएसबी फायरिंग रेंज पर किया गया। रायफल शूटिंग के 100 गज स्टैंडिंग पोजीशन में नायक रवि रावत (31वीं पीएसी) व लांस नायक गणेश नाथ (46वीं पीएसी) अव्वल रहे। 200 गज लीनिंग पोजीशन में कमलेश नेगी (आईआरबी-2) व हेमंत रावत (31वीं पीएसी), 300 गज लाइन पोजीशन में आशीष (आईआरबी-1) व कविंद्र सजवाण (एसडीआरएफ) और 300 गज स्नैप शूटिंग में वीरेंद्र सिंह (40वीं पीएसी) व विवेक जोशी (31वीं पीएसी) ने पहले दो स्थानों पर कब्जा जमाया।
पिस्टल-रिवाल्वर शूटिंग के 15 गज एप्लीकेशन में विपेंद्र सिंह (40वीं पीएसी) व आलोक नेगी (टिहरी), 25 गज क्विक रिफ्लेक्शन में एसआई देवेंद्र असवाल (पौड़ी) व एसआई प्रवीण कोश्यारी (देहरादून), 30 गज शूटिंग अटैक में विपेंद्र सिंह (40वीं पीएसी) व प्रमोद रावत (एसडीआरएफ) और 50 गज लीनिंग रैपिड फायर में एसआई देवेंद्र असवाल (पौड़ी) व एसआई अरुण सैनी (ऊधमसिंह नगर) क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। पौड़ी जिले के एसआई देवेंद्र असवाल को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज घोषित किया गया। निर्णायक मंडल में हीरा सिंह रौथाण, धन सिंह तोमर व डीआर तोमर शामिल थे। पुरस्कार वितरण एसपी अजय जोशी ने किया। इस मौके पर सीओ सीएल तितियाल, कोतवाल उत्तम सिंह, एसआई सुनील पाठक, एसआई अनिरुद्ध कोटियाल, एसआई संतोष कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
एसपी ने करार दिया हादसा
श्रीनगर। उत्तराखंड पुलिस की फायरिंग प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार की घटना को एसपी ने हादसा करार दिया है। शुक्रवार को एसपी अजय जोशी ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान पत्थर से टकराने के बाद गोली का छर्रा कांस्टेबल अंकुश रावत (31वीं पीएसी) को जा लगा। इससे उसकी गर्दन में मामूली चोट आई है। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।