फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   दिवाकर भट्ट ने सरकार को दिया तीन माह का अल्टीमेटम

दिवाकर भट्ट ने सरकार को दिया तीन माह का अल्टीमेटम

Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
Pauri
Pauri Updated Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट ने आरोप लगाया कि देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप हो गए हैं। सर्वदलीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता कर उन्होंने तीन माह के भीतर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने की मांग की। कहा कि विधायक तथा सरकार को ढाई वर्ष का लंबा समय देने के बाद भी जनता के हाथ उपेक्षा ही लगी है। कहा कि तीन माह में पूर्व में स्वीकृत तथा निर्माणाधीन कार्यों ने गति नहीं पकड़ी, तो आंदोलन किया जाएगा। जिसका नेतृत्व वे स्वयं करेंगे।
विज्ञापन

जीएमवीएन में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री भट्ट ने कहा कि ढाई वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के लिए 2011-12 में मंजूर हुई तथा निर्माणाधीन योजनाओं पर एक कदम भी आगे काम नहीं किया है। 17 सड़कें तथा 11निर्माणाधीन मार्ग निर्माण की राह देख रहे हैं। पांच से अधिक पेयजल योजनाएं लटकी हुई हैं। शिक्षण संस्थानों में शिक्षक पहले से कम हो गए हैं। यह स्थिति तब है जबकि क्षेत्र के विधायक शिक्षा तथा पेयजल मंत्री भी हैं। नगर निगम के मामले पर जनप्रतिनिधियों ने रायशुमारी न करने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश शाह, विजयंत निजवाला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजयराम गोदियाल, मनोरमा भट्ट, प्रधान संघ अध्यक्ष वासुदेव भट्ट, जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी जोशी, कांग्रेस के देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष प्रताप भंडारी, मुकेश कठैत, रविंद्र सिलवाल, उक्रांद नेता कीर्तिराम जुगराण आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed