फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   आया ने मासूम छात्र को बुरी तरह से पीटा

आया ने मासूम छात्र को बुरी तरह से पीटा

Thu, 25 Sep 2014 05:31 AM IST
Pauri
Pauri Updated Thu, 25 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। काशीरामपुर तल्ला स्थित एक प्राइवेट स्कूल में एक आया ने आठवीं में पढ़ने वाले छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से बच्चे के गाल, आंख और पीठ पर मार के निशान उभर गए हैं। स्कूल प्रशासन ने इस घटना को मामूली बताते हुए आया से सिर्फ माफी मंगवाकर मामले को रफादफा करने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन पीड़ित छात्र के पिता ने पूरे मामले में आया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार काशीरामपुर तल्ला में एक निजी स्कूल में मंगलवार को यह घटना हुई। सुबह करीब नौ बजे स्कूल में परीक्षा के दौरान आठवीं में पढ़ने वाले सौरभ रावत को दूसरी कक्षा के किसी बच्चे से विवाद हो गया। सौरभ ने बताया कि उसने मामले की शिकायत स्कूल की आया से की। आया ने कारण पूछे बिना ही उसे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। उसके गाल और पीठ पर इतने थप्पड़ जड़े कि उसका पूरा चेहरा लाल हो गया। पीठ पर भी मार के निशान उभर आए। मार का असर दूसरे दिन भी उसकी पीठ पर साफ दिख रहा था।
विज्ञापन

सौरभ के पिता पुष्कर सिंह रावत रोडवेज वर्कशाप में काम करते हैं और वहीं किराए पर बच्चों के साथ रहते हैं। पुष्कर सिंह ने बुधवार को विद्यालय में जाकर काफी हंगामा किया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में आया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह विद्यालय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- यह घटना गलत है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लिखित रूप से माफी नामा लेते हुए भविष्य में इस तरह का गलत व्यवहार नहीं करने को कहा गया है।
-राजन बिष्ट, प्रधानाचार्य सोफिया प्रोगेसिव स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed