फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   भगवान भरोसे गांव, अटकी विवेचनाएं

भगवान भरोसे गांव, अटकी विवेचनाएं

Fri, 03 Jan 2014 05:47 AM IST
Pauri
Pauri Updated Fri, 03 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
गढ़वाल। पर्वतीय जिलों में पटवारियों की हड़ताल अब असर दिखाने लगी है। दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रहने से जहां राजस्व इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पटरी से उतर गई है वहीं विवेचनाओं पर भी ब्रेक लग गया है। प्रमाणपत्रों के लिए लोग भटक रहे हैं। बता दें कि पर्वतीय पटवारी महासंघ नायब तहसीलदार के पद को पूर्ण रूप से पदोन्नति के दायरे में रखे जाने समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से हड़ताल पर है।
विज्ञापन

पौड़ी के कल्जीखाल ब्लाक के गुरेत कस्बे में हुए हत्याकांड की विवेचना पर हड़ताल की वजह से ब्रेक लग गया है। गुरेत कस्बे में 26 दिसंबर की रात को एक अधेड़ की हत्या हो गई थी। राजस्व पुलिस ने मामले में क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र, अनुसेवक आनंद, रेखा देवी, आरती, देवेश और अनिल समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके अलावा चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना को सात दिन हो गए हैं, लेकिन राजस्व पुलिस मामले में अभी तक दो ही महिलाओं को हिरासत में ले पाई है। एसडीएम पीएल शाह का कहना है कि हड़ताल से विवेचना में बाधा आई है। अब नायब तहसीलदार को विवेचना सौंपी गई है।
विज्ञापन

पौैड़ी में हड़ताली पटवारियों ने बैठक की। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामपाल रावत, जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र पांडे, दयाल सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह राणा ने कहा कि मांगे पूरी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। श्रीनगर में भी पटवारी महासंघ की कलमबंद हड़ताल जारी रही। भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत, एडवोकेट देव प्रसाद खरे, अनूप श्री पांथरी ने भी समर्थन दिया। धरना देने वालों में सुंदर सिंह रावत, दिनेश चंद्र बडोनी, दिनेश डोभाल, विजय कुमार, मोर सिंह राणा, विशंबर लाल, शिव लाल, गजेंद्र रतूड़ी, आनंदमणि खंडूड़ी आदि शामिल थे। नई टिहरी, घनसाली, कंडीसौड़, नैनबाग, जाखणीधार, नरेंद्रनगर, प्रतापनगर, देवप्रयाग, गजा, धनोल्टी आदि स्थानों में भी पटवारियों की हड़ताल ने असर दिखाया है। उत्तरकाशी/बड़कोट में भी पटवारी हड़ताल पर डटे रहे। धरना देने वालों में विक्रम राणा, रमेशचंद्र नौटियाल, रतन सिंह नाथ, विनोद पंवार, रणवीर सिंह, जगेंद्र चौहान, हिम्मत सिंह असवाल, बुद्धि सिंह रावत, उपेंद्र राणा, सरदार सिंह और रविंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चमोली में हुई सभा में बल्लू लाल ने कहा कि क्लर्क को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति देना दुर्भाग्यपूर्ण है। सभा में जयकृत सिंह रावत, दलवीर चौहान, भक्तदर्शन परमार, सुदामा प्रसाद सती, प्रेम प्रकाश गोस्वामी, चंद्र सिंह बुटोला, हरीश भंडारी, मोहन सिंह बिष्ट, चंद्र सिंह बुटोला आदि मौजूद थे।

कोटद्वार में पर्वतीय पटवारी महासंघ ने तहसील पर धरना दिया। हड़ताल से लोगों को प्रमाणपत्र बनाने के लिए भटकना पड़ रहा है। गांवों में कानून व्यवस्था भी भगवान भरोसे हो गई है। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जयेंद्र भारद्वाज ने भी धरना स्थल पर आकर पटवारियों के आंदोलन को समर्थन दिया। धरने पर बैठने वालों में चंद्रप्रकाश चमोली, हरेंद्र खत्री, धर्मवीर सिंह, चंद्रप्रकाश चमोली, जीत सिंह गुसांई, अर्जुन सिंह, विजय सिंह चौहान, अजय सिंह चौहान, बलबीर सिंह, जयकृत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed