{"_id":"13-71108","slug":"Pauri-71108-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांस्पोर्टरों की हड़ताल लोगों पर पड़ रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांस्पोर्टरों की हड़ताल लोगों पर पड़ रही भारी
Pauri
Updated Fri, 03 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। इंडियन आयल कारपोरेशन के ट्रांस्पोर्टरों की हड़ताल की वजह से पौड़ी में पांच दिन से रसोई गैस नहीं पहुंच पाई है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
गढ़वाल गैस सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि इंडियन आयल कारपोरेशन के ट्रांस्पोर्टर 28 दिसंबर से हड़ताल पर है, जिससे बहादराबाद स्थित गैस प्लांट से पौड़ी समेत सभी पर्वतीय क्षेत्रों में रसोई गैस नहीं पहुंच पा रही है। गढ़वाल गैस सर्विस के प्रबंधक एनके नैथानी ने बताया कि पौड़ी में 29 दिसंबर से गैस नहीं आ पाई है। शहर में नया बस अड्डा, सर्किट हाउस, ईटीसी मोहल्ला समेत कई जगहों पर रोस्टर के अनुसार गैस वितरण नहीं हो पाया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में परसुंडाखाल, सीकू घंडियाल, ज्वाल्पादेवी, पैडुल, अगरोड़ा सहित कई रूटों पर दिसंबर से गैस का वितरण नहीं हो पाया है। प्लांट से गैस नहीं आने के कारण अभी वितरण किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
कोट ब्लाक के निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश बिष्ट ने बताया कि ब्लाक के जामलाखाल, बलमणा, मिंथी आदि क्षेत्रों में गैस के साथ पिछले कई महीनों से मिट्टी की तेल की आपूर्ति नहीं हो पाई है, जिससे लोग परेशान हैं।
एजेंसियां खाली, गैस के लिए लोग परेशान
श्रीनगर। हरिद्वार स्थित इंडेन ऑयल प्लांट के ट्रक आपरेटरों की हड़ताल पहाड़ के गैस उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। प्लांट ट्रक आपरेटरों की हड़ताल के चलते शहर की गैस एजेंसियों में गैस नहीं पहुंच रही, जिसके उपभोक्ता खासे परेशान हैं।
इंडेन ऑयल के हरिद्वार प्लांट में पिछले 28 दिसंबर से ट्रक आपरेटर हड़ताल पर हैं, जिससे नगर की दोनों गैस एजेंसियों (अलकनंदा व इंडेन गैस) के 20 हजार से अधिक उपभोक्ता गैस नहीं मिलने से परेशान हैं। बता दें कि ट्रक भाड़े की कीमतों को बढ़ाने की मांग के लिए प्लांट के ट्रक आपरेटर हड़ताल पर हैं। वहीं कुछ ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं ने महीनों से गैस नहीं मिलने की अलकनंदा गैस एजेंसी प्रबंधक से शिकायत की है। खंडाह क्षेत्र के रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि उनके क्षेत्र में सितंबर से गैस ने बंटी है। अलकनंदा गैस एजेंसी के प्रबंधक बीएस शाह ने कहा कि ट्रक आपरेटरों की हड़ताल के चलते ऐजेंसी में गैस नहीं आ रही है। काम चलाने के लिए कुमाऊं से गैस मंगा रहे हैं।