फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पाटाखाल क्षेत्र के ग्रामीण भी खौफजदा

पाटाखाल क्षेत्र के ग्रामीण भी खौफजदा

Fri, 14 Dec 2012 05:30 AM IST
Pauri
Pauri Updated Fri, 14 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। हिंडोलाखाल ब्लॉक के पट्टी पाटाखाल क्षेत्र के गांवों के लोग भी गुलदार की धमक से भयभीत हैं। दिन ढलने से पहले ही बस्तियों की ओर रुख कर रहे गुलदार ने अब तक क्षेत्र में कई मवेशियों को भी अपना शिकार बना दिया है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गौंली, गुरूछोली, सौडू, भंडाली, नौली, बरसोली एवं पाटाखाल-मयाली में कई दिनों से लोगों में दिन-दोपहर गुलदार के दिख जाने से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पाटाखाल के संजय उनियाल का कहना है कि एक माह पूर्व गौंली के भक्तिराम का बैल और दस दिन पूर्व गौंली के मुकुंदीराम एवं बरसोली के मुंशीराम की एक-एक बकरियों के साथ ही उमरी गांव के चार-पांच मवेशियों को गुलदार शिकार बना चुका है। गौंली के प्रमोद ने बताया कि बुधवार को सौडू के सामने दोपहर 12 बजे के करीब गुलदार बस्ती की ओर देखा गया। बरसोली की प्रधान राजेश्वरी उनियाल ने कहा कि इस तरह दिन-दोपहर बस्तियों की ओर रुख कर रहे गुलदार से लोग सहमे हुए हैं। वन क्षेत्राधिकारी डांगचौरा विक्रम सिंह बिष्ट ने कहा क्षेत्र में वन विभाग की टीम शीघ्र गश्त के लिए भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed