फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   प्रदीप हत्याकांड के खुलासे को जाम, प्रदर्शन

प्रदीप हत्याकांड के खुलासे को जाम, प्रदर्शन

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Pauri
Pauri Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। ग्राम नंदपुर मोटाढाक निवासी प्रदीप सिंह रावत हत्याकांड का मामला गरमा गया है। गुस्साए लोगों ने इस मामले में हो रही देरी पर मोटाढाक चौराहा जाम कर दिया। यहां पर एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। लोगों ने प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों को पुलिस जाम हटाने के लिए मना सकी। ग्रामीणों ने मामले के खुलासे के लिए पुलिस को तीन दिन का समय दिया है। इस समयावधि में कोई प्रगति नहीं होने पर थाने का घिराव करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाबर क्षेत्र के बुजुर्ग, महिलाएं और युवा मोटाढाक चौराहा पर एकत्रित हुए। नौ नवंबर को हुए प्रदीप हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर वे नारेबाजी करने लगे। चौराहे पर ही लोगों ने सड़क को चारों तरफ से जाम कर दिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और हत्याकांड का जल्द खुलासे की मांग उठाई। जाम की सूचना पर सीओ अरुणा भारती और अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। इस मौके पर पूर्व विधायक रावत ने कहा कि आखिर इस क्षेत्र की कानून व्यवस्था कैसे सुधरेगी। प्रदीप की हत्या को 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है। परिजन जानना चाहते हैं कि आखिर किसने और क्यों प्रदीप की हत्या कर दी। इसके अलावा एक के बाद एक हत्याकांड हो रहे हैं, लेकिन पुलिस किसी का खुलासा नहीं कर पा रही है। पहले रचना की हत्या की गई। उसके बाद ग्रास्टनगंज में महिला का शव मिला। उसके अगले दिन ही प्रदीप का शव घर के पास ही पड़ा मिला। इसके अलावा कई चोरियां, चेन स्नेचिंग की घटनाएं हुई हैं, लेकिन पुलिस किसी का भी खुलासा नहीं कर पाई है। मौके पर पहुंची सीओ ने लोगों को जल्दी मामले के खुलासे का आश्वासन दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की सहमति पर पुलिस को तीन दिन का समय देने के बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन



नेगी ने सीएम को भेजा पत्र
कोटद्वार। प्रदीप हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं होने पर स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने मामले की जांच राज्य स्तर पर सक्षम एजेंसी से कराने के लिए सीएम को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि स्थानीय पुलिस हत्यारे को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मामले का खुलासा किया जाना जरूरी है। पीड़ित परिवार की ओर से कहा गया है कि उनके पुत्र की हत्या के मामले की जांच किसी सक्षम एजेंसी से कराई जाए। पीड़ित परिवार की ओर से यह भी कहा गया है कि पुलिस ने अभी तक उनके पुत्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ नवंबर को हुई थी मौत
मोटाढाक के नंदपुर में पिछले दिनों प्रदीप सिंह रावत का शव उसके घर के पास मिला था। इसे हत्या माना जा रहा है। उसकी मौत नौ नवंबर की रात को हुई थी। जिसका पता दस नवंबर को सुबह चल पाया। प्रदीप की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी तीन पसलियां और लीवर डैमेज पाया गया है। लीवर के डैमेज के लिए डाक्टरों ने रैपचर्ड यानी कुचला हुआ शब्द का प्रयोग किया है। लीवर के कुचले होने की वजह से भी इस मामले को हत्या मानने की बात को बल मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed