फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   शिक्षा संकाय बना ओवरऑल चैंपियन

शिक्षा संकाय बना ओवरऑल चैंपियन

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Pauri
Pauri Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि अंतर संकाय एथलेटिक्स मीट में शिक्षा संकाय महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों में चैंपियन बना। अंतर संकाय एथलेटिक्स मीट में कीर्ति सिंह नेगी और तुलसी बिष्ट को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन

चौरास परिसर स्थित गढ़वाल विवि के मैदान में चल रही दो दिवसीय अंतर संकाय एथलेटिक्स मीट के अंतिम दिन ट्रिपल जंप, 5 किलोमीटर वॉक, 200 मीटर दौड़, हैमर थ्रो और रिले रेस में कुल नौ प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें ट्रिपल जंप पुरुष वर्ग में अनिल तोमर प्रथम, नीरज द्वितीय, प्रमोद तृतीय, महिला वर्ग में तुलसी नेगी प्रथम, बबीता जोशी द्वितीय और प्रतिभा तृतीय रही। पांच किलोमीटर वॉक में रेनू थपलियाल प्रथम, शीला द्वितीय और गरिमा पयाल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में कमलेश थपलियाल और बबीता जोशी प्रथम, हेमंत रावत और राधिका द्वितीय जबकि श्रीकांत बडोनी और भारती डंगवाल तृतीय रहे। हैमर थ्रो में नीरज नेगी और हिमानी, लवनीश और सीएम, सुरेंद्र सिंह और सोनम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। चार गुणा 400 मीटर रिले महिला वर्ग में शिक्षा संकाय, कला संकाय तथा अभियांत्रिकी संकाय, पुरुष वर्ग में शिक्षा, वाणिज्य और अभियांत्रिकी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। 4 गुणा 100 मीटर रिले पुरुष वर्ग में अभियांत्रिकी, वाणिज्य, शिक्षा, जबकि महिला वर्ग में शिक्षा, कला, अभियांत्रिकी संकाय ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला और पुरुष ओवरऑल चैंपियन शिक्षा संकाय रहे। महिला वर्ग में कला संकाय और पुरुष वर्ग में वाणिज्य संकाय उपविजेता घोषित किए गए। अर्थसाइंस के डीन प्रो. एलजे सिंह ने युवा खिलाड़ियों से आगामी अंतर महाविद्यालयी खेलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। इस मौके पर बीपीएड निदेशक सीपी सिंह, डीएसडब्ल्यू पीएस राणा, बीपीएड शिक्षिका वंदना डोभाल, अनिल नौटियाल, सुदीप चौहान और वीपी बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed