{"_id":"13-52871","slug":"Pauri-52871-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशांक के करिश्मे से दून स्टार विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शशांक के करिश्मे से दून स्टार विजेता
Pauri
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। शरदोत्सव के तहत आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब दून स्टार देहरादून के नाम रहा। पौड़ी स्टेडियम को 3-0 से पराजित कर दून टूर्नामेंट में सिरमौर रहा। विजेता टीम के शशांक रावत का करिश्मा एक बार फिर चला। शंशाक ने दूसरी हैट्रिक बनाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। समापन पर विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे गए।
कंडोलिया मैदान में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल दून स्टार दूहरादून व पौड़ी स्टेडियम के बीच खेला गया। पहले हाफ में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शशांक रावत ने एक शानदार गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। पौड़ी स्टेडियम की टीम बराबरी के लिए प्रयास करती रही, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ के 60 वें मिनट ने फिर शशांक ने स्टेडियम की रक्षा पंक्ति व गोल कीपर को छकाते हुए फिर से अपनी किक को गोल पोस्ट के अंदर कर दिया। दो गोल खाने के बाद पौड़ी ने काफी प्रयास किए। 80वें मिनट में शशांक ने एक और गोल दागा और दून स्टार ने फाइनल को अपने पक्ष में कर दिया। मैच के निर्णायक विनोद नेगी, सुदर्शन व प्रमोद रावत थे। संयोजक भगवान सिंह व फुटबॉलर विक्रम रावत गामा ने आभार जताया। यूजीबी के प्रबंधक नंदकिशोर, पूर्व विधायक यशपाल बेनाम, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद टम्टा आदि ने पुरस्कार बांटे।