{"_id":"5c829831bdec22145a0e96af","slug":"91552062513-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन सिंह ने पैठाणी क्षेत्र में किया योजनाओं का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन सिंह ने पैठाणी क्षेत्र में किया योजनाओं का शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। सहकारिता एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने अपने विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने दीन दयाल सहकारिता योजना के तहत ब्याज मुक्त ऋण के चेक और उज्ज्वला योजना के मुफ्त गैस कनेक्शनों का भी वितरण किया।
डा. धन सिंह ने पैठाणी, स्योली, चौरा, चाकीसैंण व गुलारा गांवों का भ्रमण करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने पांच करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय मजरा महादेव महाविद्यालय के भवन और पैठाणी में 29.39 लाख रुपये की पेयजल योजना का शिलान्यास किया। विश्व महिला दिवस के मौके पर उन्होंने उज्ज्वला योजना के 570 गैस कनेक्शन वितरित किए। साथ ही 100 लाभार्थियों को ब्याज मुक्त ऋण के चेक दिए। इसके अलावा उन्होंने स्कूलों में फर्नीचर और ई-लर्निंग कार्यक्रम के तहत कंप्यूटर वितरित किए।
इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र मेें चटाई मुक्त अभियान चलाया है। इसके तहत स्कूलों में फर्नीचर दिया गया है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पैठाणी मनवर सिंह रावत, लोक सभा संयोजक मातबर सिंह रावत, महामंत्री आनंद नेगी व पूर्व प्रमुख शंकर सिंह आदि मौजूद थे।