{"_id":"59f755184f1c1b74698b8877","slug":"91509381400-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांसी स्टेडियम को अब निजी हाथों में सौंपने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रांसी स्टेडियम को अब निजी हाथों में सौंपने की कवायद
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। राज्य सरकार रांसी स्टेडियम को अहमदाबाद की एक निजी एजेंसी ट्रांस स्टेडिया को सौंपने की कवायद में जुटी हुई है। एजेंसी के तकनीकी निदेशक डा. श्रीधर ने सोमवार को मैदान का भौतिक सत्यापन किया। मंगलवार को वे इसी मसले पर प्रदेश के खेल मंत्री अरविंद पांडेय से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
शहर से करीब दो किलोमीटर दूर रांसी स्टेडियम एशिया के सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित स्टेडियमों में से एक है। रांसी स्टेडियम को हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना है। पहले इस स्टेडियम को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को सौंपने की तैयारी थी। अब स्टेडियम का संचालन अहमदाबाद की एक निजी एजेंसी को सौंपने की कवायद चल रही है। एजेंसी के तकनीकी निदेशक डा. श्रीधर ने कहा कि रांसी स्टेडियम हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर के तौर पर विकसित करने का प्रस्ताव उत्तराखंड सरकार की ओर से हमें सौंपा गया है। 30 जून को प्रदेश के खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने एजेंसी से अहमदाबाद में मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार के आमंत्रण पर एजेंसी स्टेडियम को लेने के लिए तैयार है। अब यह प्रक्रिया अंतिम दौर में है। उन्होंने कहा कि यहां पर हॉस्टल, फील्ड, हाई परफारमेंस सेंटर और सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण जरूरी है। भौतिक सत्यापन के दौरान उत्तराखंड के उप खेल निदेशक धर्मेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन