फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   गढ़वाल विवि में प्री पीएचडी और एमफिल में प्रवेश हेतु परीक्षा

गढ़वाल विवि में प्री पीएचडी और एमफिल में प्रवेश हेतु परीक्षा

Sun, 10 Mar 2019 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि में प्री पीएचडी और एमफिल में प्रवेश हेतु परीक्षा
श्रीनगर। एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय की प्री.पीएचडी और एमफिल पाठ्यक्रम हेतु 7 परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। पीएचडी प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 3257 अभ्यर्थियों में से 2270 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 987 अनुपस्थित रहे। जबकि एमफिल में प्रवेश हेतु 94 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसमें 136 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में वर्ष 2019-20 प्री-पीएचडी की 108 व एमफिल की 25 सीटों के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। प्रवेश परीक्षा राजधानी कॉलेज दिल्ली, एमकेपी कॉलेज देहरादून, एसजीआरआर कॉलेज देहरादून, एसजीआरआर विवि देहरादून सहित गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों (बीसीसी श्रीनगर, बीजीआर पौड़ी व एसआरटी टिहरी) में आयोजित हुई।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. एसएस रावत ने बताया कि श्रीनगर में 502, पौड़ी में 72, टिहरी में 124, एमकेपी देहरादून में 444, एसजीआआर कॉलेज देहरादून में 456, एसजीआरआर विवि देहरादून में 350 और दिल्ली में 322 ने प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा दी। जबकि एमफिल में प्रवेश हेतु श्रीनगर में 30, पौड़ी व टिहरी में 03-03, एमकेपी देहरादून में 36 और दिल्ली में 22 अभ्यर्थयों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed