फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   बूंगीधार में जनता दरबार लगाकर सुनी जनसमस्याएं

बूंगीधार में जनता दरबार लगाकर सुनी जनसमस्याएं

Sat, 09 Mar 2019 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
बूंगीधार में जनता दरबार लगाकर सुनी जनसमस्याएं
श्रीनगर। प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता एवं दुग्ध विकास मंत्री डा. धन सिंह रावत ने अपने विधान सभा क्षेत्र में भ्रमण विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। बूंगीधार में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या का निराकरण भी किया। उन्होंने अधिकारियों से जनता दरबार में उठाई गई समस्याओं पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। मंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज बूंगीधार में ई-लर्निंग कक्षा का भी शुभारंभ किया ।
विज्ञापन

धन सिंह ने पीठसैंण में निर्माणाधीन वीर चंद्र सिह गढ़वाली के स्मारक और मैखोली-देवराड़ी-कफलेख-चौंडा-सुंदरगांव- कठूडख़ाल के नवनिर्मित मोटर मार्ग का भी निरीक्षण किया। कठूड़खाल में तोल्या पेयजल योजना और स्यूंसाल-बूंगीधार मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। ग्रामीण दीवान सिंह को प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना के तहत पहला कार्ड दिया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाकर क्षेत्रवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। बूंगीधार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि थलीसैंण ब्लाक के हर घर को अक्टूबर 2019 तक गैस कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों को फर्नीचर वितरण के साथ ई-लर्निंग कक्षा संचालन के उपकरण भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चौथान में एंबुलेंस के लिए 10 लाख रुपये देने के लिए सांसद से वार्ता हुई है। थलीसैंण अस्पताल में डॉक्टरों के आवास के लिए पौने तीन करोड़ रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed