{"_id":"5b7eeb6542c79246475f6bf2","slug":"81535044453-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातत्व विभाग उठाए गुफाओं के रहस्य से पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातत्व विभाग उठाए गुफाओं के रहस्य से पर्दा
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। गेंठी छेड़ा (गढ़खेत) पट्टी सितोनस्यूं में ग्रामीणों को दो गुफाएं मिली हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चट्टान को तराशकर ये गुफाएं बनाई गई हैं। पुरातत्व विभाग इसके रहस्य से पर्दा उठाए।
पट्टी गगवाड़स्यूं ग्राम कुंजेठा निवासी विजय कुमार ने पुरातत्व विभाग को लिखे पत्र में कहा कि गढ़खेत में दो गुफाएं हैं। नदी के किनारे बनी इन गुफाओं के भीतर जाने के लिए छोटी-छोटी सीढ़ियां बनी हैं। पहली गुफा एस आकार के घुमाव पर नीचे की ओर जा रही है, जो लगभग 20 फीट अंदर जाने के बाद बंद हो जाती है, जबकि दूसरी गुफा भी हल्की ढलान पर 20 फीट अंदर जाने के बाद छोटे-छोटे पत्थरों से बंद की गई हैं। ये गुफाएं किसने बनवाईं और इसे किसके द्वारा बंद की गई हैं। इन गुफाओं को बनाने का उद्देश्य क्या रहा होगा, पुरातत्व विभाग इसके रहस्य से पर्दा उठाए।