{"_id":"5a2ebc6d4f1c1b7a548c2581","slug":"81513012333-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडोलिया दूरबीन से होंगे अब हिमालय के दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडोलिया दूरबीन से होंगे अब हिमालय के दीदार
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने सोमवार को कंडोलिया में दूरबीन का शुभारंभ किया। दूरबीन से हिमालय के दृश्य बेहद करीब से नजर आए। बेनाम ने कहा कि एजेंसी चौक पर हॉट ऑफ स्टेट भवन एवं नगर पालिका भवन में भी दूरबीन स्थापित की जाएगी। पालिका ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है।
मंडल मुख्यालय पौड़ी से हिमालय के खूबसूरत दृश्यों को देखने के लिए कंडोलिया में दूरबीन लगाई गई, लेकिन गत तीन वर्षों से यह बंद थी। सोमवार को पालिका अध्यक्ष ने दूूरबीन फिर से चालू कर दी है। उन्होंने कहा कि पौड़ी में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए इस प्रकार के प्रयास बहेद जरूरी हैं। इसके बाद पालिका प्रशासन भवन व एजेंसी चौक स्थित हॉट ऑफ स्टेट भवन में भी दूरबीन स्थापित की जाएगी। बता दें कि इस दूरबीन से चौखंबा, बंदरपूंछ, त्रिशूली, स्वर्गारोहणी, सुमेरू पर्वत, नंदा देवी, केदारनाथ पर्वत, हाथी पर्वत, नीलकंठ, सतोपंथ, खर्काकुंड, गंगोत्री 1,2,3, कालानाग की चोटियां बेहद करीब नजर आ रही हैं। शुभारंभ पर वार्ड मेंबर जितेंद्र जोशी, प्रशांत काला, अनूप रावत, अनूप नेगी, विनोद गुसाईं आदि मौजूद रहे।