{"_id":"5a2d64654f1c1bbd208b5d70","slug":"81512924261-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में दर्ज होंगे सैन्य अफसरों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में दर्ज होंगे सैन्य अफसरों के नाम
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी (ब्यूरो)। सैन्य अफसरों और सैनिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय अभियान संचालित करेगा। अभियान के तहत मतदाता पंजीकरण शिविर लगाकर नाम दर्ज किए जाएंगे।
जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि 15 जनवरी 2018 से 25 जनवरी तक सैन्य संस्थानों, सेना बहुल क्षेत्रों, कैंट एरिया समेत अन्य स्थानों पर बाकायदा पंजीकरण शिविर लगाएं जाएंगे। शिविर में सेवा मतदाताओं के नाम पंजीकृत किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने अभिलेख अधिकारी रिकॉर्ड आफिस गढ़वाल राइफल्स लैंसडौन, कमांडेट एसएसबी अकादमी श्रीनगर तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे सेवा इलेक्ट्रोल पंजीकरण में अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम पंजीकरण करने को लेकर वोटर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाएं।