फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   आपदा की हर जानकारी रखे अधिकारी: डीएम

आपदा की हर जानकारी रखे अधिकारी: डीएम

Fri, 08 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
आपदा की हर जानकारी रखे अधिकारी: डीएम
पौड़ी। भूकंप के बाद प्रशासन हर इंतजाम को चाक-चौबंद करने में जुटा है। डीएम ने अधिकारियों को आपदा की हर जानकारी रखने के निर्देश दिए हैं। आपदा घटना प्रतिक्रिया प्रणाली कार्यशाला के पहले दिन अधिकारियों को आपदा में उनके दायित्वों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद जिला प्रशासन आपदा प्रबंधों के हर पहलू को मजबूत करने में जुटा है। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को आपदा घटना प्रतिक्रिया प्रणाली को लेकर दो दिनी कार्यशाला का शुुुुभारंभ जिलाधिकारी सुशील कुमार ने किया। सिस्टम में डीएम जिम्मेदारी अधिकारी की भूमिका में हैं। कार्यशाला में आपदा प्रबंधन विभाग देहरादून के विशेषज्ञ बीबी गणनायक ने अधिकारियों को उनके दायित्वों के विषय में बताया। कहा कि आपदा में प्रतिक्रिया देना अत्यंत आवश्यक है और इसमें लापरवाही कई पीड़ितों की दुश्मन बन सकती है। बगैर प्लानिंग के भी आपदा के दौरान कार्य करना बेहद खतरनाक हो सकता है। अधिकारियों को आपदा में उनके पद की जानकारी भी दी गई। कार्यशाला में सीडीओ रवनीत चीमा, पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर, एसडीएम केएस नेगी, जिला परियोजना अधिकारी एसएस शर्मा, डीडीओ वेद प्रकाश, मुख्य कोषाधिकारी लखेंद्र गोथियाल, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक हरेराम यादव व ईई लोनिवि वाईएस तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed