फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   7955 ration cards were cancelled in the district, 4 thousand got new cards

Pauri News: जिले में 7955 राशनकार्ड हुए निरस्त, 4 हजार को मिले नए कार्ड

Tue, 07 Jul 2026 06:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
7955 ration cards were cancelled in the district, 4 thousand got new cards
पौड़ी। पूर्ति विभाग ने जिले में 7,955 अपात्र राशनकार्ड निरस्त करते हुए 4,007 पात्र परिवारों को विभिन्न खाद्य योजनाओं से जोड़ा है। विभाग की ओर से चलाए गए सत्यापन अभियान में अभी तक 31,197 यूनिट सूची से बाहर कर दी गई हैं।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी बनाने को लेकर विभाग की ओर से राशनकार्डों का व्यापक सत्यापन अभियान जारी है। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद स्तर पर सत्यापन अभियान के दौरान कुल 7,955 राशनकार्ड के तहत 31,197 यूनिट निरस्त की गई हैं। इनमें अंत्योदय अन्न योजना के 610 राशनकार्ड (2,029 यूनिट), प्राथमिक परिवार योजना के 4,098 राशनकार्ड (18,005 यूनिट) और राज्य खाद्य योजना के 3,247 राशनकार्ड (11,163 यूनिट) शामिल हैं। जबकि 4,007 पात्र परिवारों को विभिन्न खाद्य योजनाओं से जोड़ा गया है। जिनमें अंत्योदय अन्न योजना के 261, प्राथमिक परिवार योजना के 2,248 और राज्य खाद्य योजना के 1,498 पात्र परिवार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed