फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   फरार चालक के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

फरार चालक के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

Tue, 14 May 2019 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
फरार चालक के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज
पौड़ी। थाना पैठाणी में तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। क्षेत्र के खंड-नौटी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर बरातियों से भरी मैक्स खाई में गिर गई थी। दुर्घटना में दो की मौत व आठ लोग घायल हो गए थे। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। चालक घटना के बाद अभी भी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

बीते रविवार को साकरसैंण गांव से खंड मल्ला गांव एक बरात जा रही थी। बरात में शामिल एक मैक्स खंड-नौटी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर खंड मल्ला के समीप पंदयारगाड़ स्थल पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत और आठ लोग घायल हो गए थे। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि वाहन दुर्घटना के मृतक विनोद कुमार के भाई मनोज कुमार की तहरीर पर चालक के खिलाफ वाहन तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के दूसरे भाई विनोद कुमार (दुर्घटना में घायल) का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। रविंद्र सिंह ने बताया कि चालक घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस टीम चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed