{"_id":"5cc87052bdec22076e3193dc","slug":"71556639826-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय सीमा का विशेष ध्यान रखें लोक सूचना अधिकारी: ठक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय सीमा का विशेष ध्यान रखें लोक सूचना अधिकारी: ठक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। राज्य सूचना आयोग की ओर से लोक सूचना व अपीलीय अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सूचना का अधिकार अधिनियम, उत्तराखंड लोक सूचना अधिकार, बदलाव, आवेदक, सूचना मांगे जाने व प्रेषित किए जाने की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में लोक सूचना व अपीलीय अधिकारियों ने प्रशिक्षकों से सवाल-जवाब भी किए।
जिला मुख्यालय पौड़ी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ राज्य सूचना आयोग के रिसोर्स पर्सन व प्रशिक्षक वीएम ठक्कर ने किया। उन्होंने आरटीआई के नियमों की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षक कुंवर सिंह रावत ने सूचना के अधिकार, धाराएं, उप-धाराएं, अपील, राज्य सूचना आयोग को लेकर जानकारी दी। नोडल अधिकारी आरटीआई व परियोजना अर्थशास्त्री दीपक रावत ने आवेदित सूचनाओं के सुगमता से निस्तारित किए जाने को लेकर जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत, जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी मेजर करन रावत, डीएपीओ एसके त्रिपाठी, डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव, डीपी पुरोहित, रामेश्वर चौहान आदि मौजूद थे।