{"_id":"5a943ea14f1c1b4e588baf18","slug":"71519664801-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती से पहले युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती से पहले युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल राइफल की भर्ती अप्रैल में आयोजित की जानी है। भर्ती में अधिक से अधिक युवाओं को चयन हो, इसके लिए जिला सैनिक कल्याण विभाग ने पौड़ी, कोटद्वार व श्रीनगर में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शुरू किए हैं। पौड़ी के मैसमोर इंटर कालेज में जिलाधिकारी सुशील कुमार ने फीता काटकर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।
भारतीय सेना में अधिक से अधिक युवा भर्ती हों, इसे लेकर जिला सैनिक कल्याण विभाग तैयारियों में जुट गया है। सोमवार केे मैसमोर इंटर कालेज में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी सुुशील कुमार ने कहा कि शिविर युवाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं और ये लगातार आयोजित किए जाने चाहिए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करन सिंह (अप्रा) ने बताया कि युवाओं को दौड़, चिनअप अभ्यास, पुशअप, आदि प्रशिक्षण दिए जाएंगे ताकि वे भर्ती के सभी गुर सीख सकें।