{"_id":"5a943e904f1c1b3c718b72bf","slug":"71519664784-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. एमपीएस चौहान बने जीबी पंत के डायरेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. एमपीएस चौहान बने जीबी पंत के डायरेक्टर
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी निदेशक पद का कार्यभार सोमवार को सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट हेड प्रो. महिपाल सिंह चौहान ने ग्रहण कर लिया है। प्रो. चौहान ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताओं में छात्रहित सर्वोपरि बताया।
जीबी पंत कालेज का निदेशक पद डा. एसपी पांडे के त्यागपत्र देने के बाद रिक्त चल रहा था। नव नियुक्त निदेशक प्रो. एमपीएस चौहान ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अनुमोदन के बाद अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने दोपहर में आदेश उन्हें भेजा। सायं तीन बजकर 30 मिनट पर उन्होंने निदेशक का पदभार ग्रहण किया। प्रो. चौहान ने कहा कि कालेज में बेहतर शैक्षिक माहौल तैयार करना, प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार, सभी डिपार्टमेंट को साथ लेकर कार्य करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।