{"_id":"5a3bea544f1c1b8e698c3251","slug":"71513876052-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी अनशन पर रहे नमन चंदोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी अनशन पर रहे नमन चंदोला
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला का अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। अनशनकारी ने साफ किया है जब तक समिति की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वह धरने पर डटे रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पौड़ी के हित में आगे आएं ताकि समस्याओं का निराकरण हो सके।
पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला कलेक्ट्रेट के पास कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रचिंग ग्राउंड, पालीटेक्निक के लिए बजट, पौड़ी शहर में सीवरेज व्यवस्था, फर्जी राज्य आंदोलनकारियों की जांच व दोषियों को सजा और केंद्रीय विश्वविद्यालय के मेडिकल कालेज की स्थापना की मांग को लेकर अनशन शुरू किया है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के डा. पंकज शर्मा ने उनकी स्वास्थ्य जांच की। डा. पंकज शर्मा ने कहा कि अनशनकारी की हालत स्थिर बनी हुई है।