{"_id":"59fdf2424f1c1b8d698b967c","slug":"71509814850-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में नलों में निकला हरा पानी, लोगों में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में नलों में निकला हरा पानी, लोगों में खलबली
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। शहर में सुबह के वक्त कई घरों के नलों में हरा पानी आ गया। इससे लोग परेशान हो गए। लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों को फोन घनघनाए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आनन-फानन में शहर के इस हिस्से में पानी की सप्लाई बंद कराई। इससे लोगों को पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी। जल संस्थान के अधिकारी अब मामले की छानबीन कर संबंधित पक्ष को नोटिस भेजने की बात कह रहे हैं।
शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जल संस्थान ने श्रीनगर रोड, न्यू विकास कालोनी, सतपाल धर्मशाला मोहल्ला और पिक्चर हाल मोहल्ला आदि स्थानों पर पानी की सप्लाई खोली तो कुछ घरों में नलों से हरा पानी आने लगा। श्रीनगर रोड निवासी राकेश कुुमार, आरपी नौटियाल और गौरव आदि ने बताया कि गंदे हरे पानी की सप्लाई होने की सूचना जल संस्थान के अधिकारियों को दी गई। इस पर जेई सुनील कुमार और फीटर कमल सिंह मौके पहुंचे। उन्होंने पाइप लाइन का मुआयना किया। पता चला कि स्रोत के समीप पेंट और पुताई का रंग पड़ा हुआ है। स्रोत से ही गंदा पानी आ रहा था, जिस पर पानी की सप्लाई बंद कर वहां सफाई की गई। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके गुुप्ता ने बताया कि स्रोत के समीप पुताई का रंग-पेंट डालने वाले को चिह्नित कर नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है। स्रोत के आसपास सफाई करने के साथ ही नगरपालिका को वहां सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने का अनुरोध किया जाएगा।
रंग मिले पानी से हो सकता है स्वास्थ्य खराब
राजकीय जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी जोशी ने बताया कि रंग में खतरनाक रसायन होते हैं। इस तरह का पानी पीने से खासकर बच्चों में पीलिया बढ़ सकता है। इससे नहाने या हाथ मुुंह धोने से शरीर में एलर्जी भी होती है। यही नहीं, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों को भी ऐसे पानी के इस्तेमाल से नुकसान हो सकता है।