फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   खंडूड़ी ने किया 93 करोड़ की सड़क योजनाओं का शिलान्यास

खंडूड़ी ने किया 93 करोड़ की सड़क योजनाओं का शिलान्यास

Wed, 01 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खंडूड़ी ने किया 93 करोड़ की सड़क योजनाओं का शिलान्यास
पौड़ी। गढ़वाल सांसद मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) ने बुधवार देर शाम विकास भवन में जिले के लिए 93 करोड़ 11 लाख 22 हजार रुपये की 22 सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद ने विकास योजनाओं में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।क्चशस्र4द्यड्डह्यद्गह्म्क्चशस्र4द्यड्डह्यद्गह्म्
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में दिशा की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सामाजिक आर्थिक सर्वे 2011 में छूटे हुए लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी सुशील कुमार से कहा कि इसके लिए वे विधायकों से भी सहयोग अवश्य लें। उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान के तहत निर्माण कार्यों के लिए प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करने की भी बात कही। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली ने 2011 के सर्वे के मानक बदलने की बात कही। इसके अलावा विधायक श्रीनगर एवं उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बीरोंखाल क्षेत्र में रसोई गैस कनेक्शन बांटने में धांधली किए जाने का मामला भी रखा। इस पर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि अवैध कनेक्शनों की जांच का कार्य एसडीएम को सौंपा गया है। इससे पहले सांसद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर की 10, चौबट्टाखाल व लैंसडौन की चार-चार, श्रीनगर की तीन, पौड़ी विधानसभा की एक सड़क का शिलान्यास किया। बैठक में यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण, लैंसडौन दिलीप रावत, नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिलाधिकारी सुशील कुमार, परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, सीएमओ डा. आरएस राणा, प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र राणा, ब्लाक प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल, ब्लाक प्रमुख थलीसैंण शिवसिंह गुसाईं, भाजपा महिला मोर्चा की निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुमनलता ध्यानी आदि मौजूद रहे।क्चशस्र4द्यड्डह्यद्गह्म्क्चशस्र4द्यड्डह्यद्गह्म्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed